बात यूँ होती है कि भारत और श्रीलंका का क्रिकेट मैच शुरू होता है, श्रीलंका टॉस जीतता है और ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी शुरू हो जाती है देखते ही देखते स्कोर १०० के पार पहुँच जाता है, लेकिन ऑफिस में काम होने कि वजह से मैच का त्याग करना पड़ा, पर मोबाईल पर अपडेट जारी रहता है, श्रीलंका कि पारी ख़त्म हो जाती है और भारत को २८९ का लछ्य मिल जाता है, भारत भी धमाके दार शुरुआत करता है, और मैच ४० ओवर के बाद रोमांचक स्थिति में आ जाता है, लेकिन व्यस्तताओं की वजह से अंतिम दस ओवर का मैच नहीं देख पाया, जैसे ही काम ख़त्म हुआ तो भागा भागा गया और टीवी के सामने बैठ गया जा कर, पता चला की डिश का कनेक्शन कटा हुआ है, जैसे तैसे जुगाड़ कर के दूरदर्शन के फ्री चेनल लग गया, सोचा की समाचार में पता चल जायेगा मैच का फैसला, समाचार पर लगाया तो नीचे की तरफ एक पट्टी चल रही थी जिस में लिखा था: खेल समाचार- भारत श्रीलंका का मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में, श्रीलंका ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी का फैसला. ये हालत है हमारे दूदर्शन के नेशनल चैनल की. |